- चिकित्साधीक्षक ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाई
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: कोर पीसीआई जन कल्याण समिति के नेतृत्व में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पोलियो जागरूकता वाहन को चिकित्साधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
शनिवार को कोर पीसीआई जन कल्याण समिति द्वारा एक बार फिर जनपद में पल्स पोलियो अभियान को शुरू किया गया। जिसमें पल्स पोलियों अभियान के अंतर्गत जागरूकता लाने के लिए शहर में घूमने वाली ई-रिक्शाओं को चिकित्साधीक्षक डा. रमेश चंद्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
ई-रिक्शाओं के द्वारा चिकित्सालय से प्रारंभ होकर खेडीकरमू, बनत, बुटराड़ा, टपराना, झिंझाना, गढ़ीपुख्ता आदि गांवों तथा कस्बों में पहुंचकर जागरूक किया गया। पल्स पोलियो अभियान 31 जनवरी से शुरू होकर 9 फरवरी तक चलेगा। जिसमें बूथ लगाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
इस दौरान डा. दीपक, डा. अनुज मलिक व हनीफ अहमद, संजीव शर्मा, बीएमसी शराफत अली, महबूब हसन आदि उपस्थित रहे।

