Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

सलमान खान के शो में आईं पंजाब की कैटरीना, ‘दिल दियां गल्लां’ पर किया शहनाज ने डांस

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कलर्स टीवी का शो बिग बॉस 16 में इन दिनों काफी कुछ नया देखने को मिल रहा है। हाल ही में इस घर में श्रीजिता डे ने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है। जहां कई लोग उनके घर में आने से खुश दिखाई दे रहे हैं। तो वहीं टीना दत्ता के होश उड़ गए है्। हालिया एपिसोड में श्रीजिता डे और टीना दत्ता के बीच जमकर विवाद हुआ।

09 2

दरअसल सामने आए प्रोमो में बिग बॉस के सेट पर शहनाज गिल ने धमाकेदार एंट्री की है। वो सलमान खान के साथ मिलकर जमकर धमाल मचाती नजर आ रही हैं। ब्लू ड्रेस में शहनाज गिल किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। वहीं इस दौरान सलमान भी काफी हैंडसम लग रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शहनाज अपने नए सॉन्ग ‘घनी सयानी’ का प्रमोशन करने सलमान खान के शो में में आई हैं। क्लिप में सलमान और शहनाज एक साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। फैंस को दोनों का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है।

बता दें कि आज के एपिसोड में एमसी स्टेन घर से बेघर हो सकते हैं। शुरू से ही एमसी को इस घर में रहने का मन नहीं था। इस बार सलमान खान के सामने भी एमसी स्टेन ने यही बात कही है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि एमसी स्टेन इस शो में रहते हैं या नहीं। वहीं इस हफ्ते के लिए 4 सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट है, जिसमें सुंबुल तौकीर खान, निमृत कौर, टीना दत्ता और एमसी स्टेन का नाम शामिल है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img