Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

आर्थिक पैकेज को व्यापारियों का काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन

  • पउप्र. संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में प्रदर्शन
  • प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में शामली के सुभाष चौक पर प्रदर्शन

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों की चरमराई आर्थिक स्थिति को पटरी पर लाने के लिए आर्थिक पैकेज की मांग कर रहे व्यापारियों ने बुधवार को काली पट्टी बांधकर पूरे जनपद में विरोध प्रदर्शन किया।

बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के नेतृत्व में शहर के सुभाष चौक पर दर्जनों व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदेशध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन घोषित किया गया था।

जिस कारण देश भर के व्यापारियों की दुकानें कई माह तक बंद रही। जिससे व्यापारियों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा और वह अभी तक भी उभर नहीं पाया। इसलिए व्यापारियों का 3 माह का बिजली बिल माफ किया जाए, 3 माह का बैंकों का ब्याज माफ हो, 3 माह की ईएमआई की जिम्मेदारी स्वयं सरकार ले, 60 वर्ष से ऊपर के व्यापारियों को तत्काल प्रभाव से पेंशन योजना का लाभ दिया जाए, कमर्शियल विद्युत दरें घरेलू दरों में तब्दील किए जाएं, मंडी समिति शुल्क समाप्त किया जाए, संविधान में संशोधन करके व्यापारी कन्सिट्यूशन का सर्जन किया जाए।

41 1

इस दौरान सभी व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया। बड़ा बाजार, अजुध्या चौक, फव्वारा चौक, वर्मा मार्किट, हनुमान रोड पर भी संजय गर्ग, राजकुमार मित्तल, नरेंद्र अग्रवाल व नीरज सिंघल के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर सूर्यवीर सिंह, सुभाष धीमान, रवि संगल, विकास धीमान, पंकज वालिया, नरेन्द्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे। कस्बा बनत स्थित रविदास मंदिर के बाहर व्यापारियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। यहां लोकेश कश्यप, अशोक नामदेव, विकास गांधी, रजनीश संगल, उदयवीर सिंह, नितिन अरोरा, सुशील वर्मा, दीपक नामदेव, संजीव कुमार, दीपक कुमार, अनिल कमार, जयकुमार आदि मौजूद रहे।

काली पट्टी बांधकर की राहत पैकेज की मांग

कैराना: पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के नगर इकाई कैराना के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में बेगमपुरा बाजार स्थित नमरा मार्किट में व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने सरकार से आर्थिक पैकेज की मांग की हैं। इस दौरान संदीप शर्मा, प्रदीप गोयल, विकास जैन, अंकुर अग्रवाल, फैजान कुरैशी, मनीष गुप्ता, अभिषेक जैन, निशांत अग्रवाल, पुनीत गोयल, अमित धीमान, विपुल जैन, डा. तसव्वर, जयचंद आदि मौजूद रहे।

गढ़ीपुख्ता में भी व्यापारियों ने किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन

गढ़ीपुख्ता: पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल गढ़ीपुख्ता इकाई के व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर महावीर चौक पर प्रदर्शन किया। यहां नगर अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, नीरज जैन, राजेंद्र शर्मा, नरेश गोयल, निसार अहमद, महबूब मलिक, नरोत्तम गर्ग, टेकचंद मित्तल, मिठन लाल, सुदेश जैन, दीपक जैन, सतीश गर्ग, शिवकुमार, आजम, मुकेश गोयल, शिव कुमार, यामीन मलिक, कफील अहमद, शरीफ आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img