Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

नौनिहालों को गुणवक्ता परक शिक्षा दें शिक्षक: कपिल देव

  • जिला प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने 822 शिक्षकों को बांटे नियुक्ति पत्र

जनवाणी संवाददाता |

बिजनौर: उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास व प्रभारी मंत्री जिला बिजनौर कपिल अग्रवाल ने 69 हजार शिक्षक भर्ती के 822 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए। उन्होने कहा कि शिक्षक पूरे मनोयोग और विश्वास के साथ नौनिहालों को गुणवत्ता परक शिक्षा ग्रहण कराते हुए देश के भविष्य को उज्जवल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करें। प्रदेश सरकार विकास के साथ-साथ अपने सारे वादे पूरे कर रही है।

प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के लिए रोजगार के अनेकों अवसर प्रदान कर रही है, ताकि वे रोजगार से जुड़ कर अपनी जीविका का निर्वहन कर सकें। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान लाखों प्रवासी मजदूरों को सरकार ने विभिन्न विभागों के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराएं है।

41 16

मनरेगा, कोशल विकास, व्यवसायिक शिक्षा तथा उच्च शिक्षा प्राप्त युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। डीएम रमाकान्त पांडेय ने नवनियुक्त शिक्षकों से कहा कि उनके कांधों पर बच्चों को सुशिक्षित करने की भारी जिम्मेदारी है, बच्चे देश का भविष्य हैं, उनको जितनी गुणवत्तारक शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी, उतना ही देश का विकास होगा। राज्यमंत्री, विधायक अशोक राणा, ओम कुमार, कमलेश सैनी, सूचि चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मिकी, डीएम रमाकांत पांडेय, एसपी धर्मवीर सिंह व सीडीओ केपी सिंह को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, न्यायिक डा.नितिन मदान, एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक, बीएसए महेश चन्द, सीवीओ डा. भूपेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: पावर प्लांट पर निशाना, ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, समयसीमा सिर्फ 48 घंटे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
spot_imgspot_img