Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

कोरोना की जगह लगा दिया रेबीज का इंजेक्शन, नर्स निलंबित

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के कलवा स्थित स्वास्थ्य केंद्र से बड़ी लापरवाही सामने आई है। अतकोनेश्वर स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना का टीका लगवाने आए व्यक्ति को रेबीज का इंजेक्शन लगा दिया गया।

मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने नर्स को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही पीड़ित व्यक्ति को डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है।

जानकारी के मुताबिक, अतकोनेश्वर स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को राजकुमार यादव कोरोना का टीका लगवाने पहुंचे थे।

उन्हें कोविशील्ड लगाई जानी थी, लेकिन राजकुमार यादव गलती से उस लाइन में खड़े हो गए जहां एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया जा रहा था।

जब उनकी बारी आई तो वहां मौजूद नर्स कीर्ति पोपड़े ने बिना कागज देखे उन्हें एंटी रेबीज इंजेक्शन लगा दिया। जब मामला सामने आया तो जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया।

नर्स को चेक करने चाहिए थे कागज

मामला सामने आने के बाद अधिकारियों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति के कागजों की जांच करना नर्स की जिम्मेदारी है। नर्स की लापरवाही से व्यक्ति की जान को खतरा पैदा हुआ।

कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से नर्स को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति की देखरेख डॉक्टरों की टीम कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img