Home Uttar Pradesh News Shamli कर दो कर दो बेड़ा पार राधे रानी अलबेली सरकार

कर दो कर दो बेड़ा पार राधे रानी अलबेली सरकार

0
कर दो कर दो बेड़ा पार राधे रानी अलबेली सरकार
  • श्री मंदिर हनुमान टिल्ला पर राधा रानी का जन्मोत्सव मनाया

जनवाणी संवाददाता |

शामली: श्री हनुमान युवा सेवा संघ के तत्वावधान में अनिल पांडे ने पूजन से किया। मुख्य अजमान मंदिर हनुमान धाम की प्रबंध समिति के प्रधान सुनील द्विवेदी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य आकर्षण भव्य श्रृंगार 56 भोग कार्यक्रम का गुणगान राधा कृष्ण कीर्तन मंडल,ज्वालापुर हरिद्वार ने किया।

भजन गायक कैलाश गोधरा ने, कर दो कर दो बेड़ा पार राधे अलबेली सरकार, राधे रानी कृपा कीजिए, सुनाया। इसके बाद प्रसिद्ध भजन गायक करुणा चौहान ने, हम हाथ उठा कर कहते हैं हम हो गए राधा रानी के हम हो गए श्यामा प्यारी के हम हो गए बरसाने वाली, के सुना कर दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
रविवार को भी मंदिर हनुमान टीला धाम पर श्रीजी लाडली राधे राधे प्रकोटत्सव धूमधाम से मनाया गया।

प्रात: 7 पंचामृत स्नान कराया। इसके बाद राधा नानी जी को अभिषेक किया गया। बाद में विशाल भंडारे का मंदिर जगन्नाथ में आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूजन मोहित वशिष्ठ द्वारा कराया गया। मुख्य यजमान वेद प्रकाश तायल, पुनीत द्विवेदी, क्षमा तायल, प्रवीन तायल रहे।