जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: गाजियाबाद की राधिका वॉल आर्ट के माध्यम से केरियर संवार रही है।कुंभ 2019 प्रयागराज में वॉल आर्ट की प्रतिभा दिखाई। उसकी वॉल पेंटिंग को खूब सराहना मिली।
राधिका रमाला मिल के पास के विवाह मंडप में शिवम गार्डन में वाल पेंटिंग कर रही है।राधिका ने बातचीत में बताया कि वॉल पेंटिंग उसके लिए एक बहुत बड़ा प्रयास रहा। 25 साल की वैशाली गाजियाबाद में रहती हूं।उसने बताया कि वर्ष 2018 में आर्ट हिस्ट्री से कॉलेज ऑफ आर्ट दिल्ली से पास किया है। मेरी रुचि कला को लेकर बचपन से ही रही है। वह कई तरह की पेंटिंग करती है।

क्राफ्ट में भी उसकी बहुत रूचि है। वॉल आर्ट उसकी प्राथमिकता है। रमाला स्थित आशुतोष चौधरी के शिवम गार्डन में वॉल आर्ट के दौरान ही शिवम गार्डन के सामने स्थित पेट्रोल पंप की दीवार पर एक शिवजी की अनोखी पेंटिंग उकेरी है। उसने जीवन का पहला वॉल आर्ट विश्व के सबसे बड़े वॉल आर्ट कुंभ 2019 प्रयागराज में किया। मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आने वाले समय में आशुतोष चौधरी की सहायता से शिवम गार्डन में आर्ट एक्टिविटी भी करेंगे।

