Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

गणतंत्र दिवस: परेड में राफेल ने पहली बार उड़ान भरी

  • बांग्लादेश की सैन्य टुकड़ी भी पहली बार शामिल हुई

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश 72वां रिपब्लिक डे मना रहा है। राजपथ पर रिपब्लिक डे परेड हुई। इसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। दो बातें खास रहीं। पहली- बांग्लादेश की टुकड़ी ने पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया। दूसरी- भारतीय वायुसेना का राफेल फाइटर जेट भी पहली बार इस परेड का हिस्सा बना। हालांकि, कोरोना के चलते इस बार परेड की सूरत बदली-बदली नजर आई।

prade copy

55 साल में पहली बार ऐसा हुआ जब रिपब्लिक डे परेड में कोई चीफ गेस्ट शामिल नहीं हुआ। इससे पहले भारत में 1952, 1953 और 1966 में भी गणतंत्र दिवस परेड में कोई चीफ गेस्ट शामिल नहीं हुआ था।

रिपब्लिक डे परेड में वायुसेना ने त्रिनेत्र फॉर्मेशन बनाया। इसे त्रिशूल फॉर्मेशन भी कहा जाता है। इसमें एक राफेल जेट फाइटर भी शामिल हुआ। राफेल की पहली खेप पिछले साल ही इंडियन एयरफोर्स को मिली है। 72वें गणतंत्र दिवस की परेड पर एक मुख्य आकर्षण बांग्लादेश की सैन्य टुकड़ी रही। इसका नेतृत्व लेफ्टिनेंट कर्नल अब मोहम्मद शमूर शाबान ने किया। बांग्लादेश की किसी सैन्य टुकड़ी ने पहली बार हमारे गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया है। इस टुकड़ी में कुल 122 जवान शामिल थे।

  • राजपथ पर परेड में हिस्सा लेती बांग्लादेश की सैन्य टुकड़ी।
  • राजपथ पर परेड में हिस्सा लेती बांग्लादेश की सैन्य टुकड़ी।
  • केंद्र शासित प्रदेश (UT) का दर्जा प्राप्त होने के बाद लद्दाख की पहली झांकी रिपब्लिक डे परेड में शामिल हुई। इसमें राज्य की संस्कृति और विरासत को दिखाया गया था।
  • केंद्र शासित प्रदेश (UT) का दर्जा प्राप्त होने के बाद लद्दाख की पहली झांकी रिपब्लिक डे परेड में शामिल हुई। इसमें राज्य की संस्कृति और विरासत को दिखाया गया था।
  • केंद्र शासित प्रदेश (UT) का दर्जा प्राप्त होने के बाद लद्दाख की पहली झांकी रिपब्लिक डे परेड में शामिल हुई। इसमें राज्य की संस्कृति और विरासत को दिखाया गया था
  • राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल भारतीय सेना का टैंक टी-90। इसे सेना में भीष्म के नाम से जाना जाता है।
  •  इस बार परेड का नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार मिश्रा ने किया।

जामनगर की स्पेशल पगड़ी में मोदी: प्रधानमंत्री मोदी इंडिया गेट के नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे। यहां उन्होंने सेरेमोनियल बुक पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान उन्होंने जामनगर गुजरात की रॉयल फैमिली द्वारा उपहार में दी गई स्पेशल पगड़ी पहनी हुई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img