Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

राहुल गांधी बोले: हिंदू धर्म और हिंदुत्व में अंतर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को पार्टी के डिजिटल ‘जन जागरण अभियान’ का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने इशारों-इशारों में पार्टी नेता सलमान खुर्शीद की किताब पर चल रहे विवाद को लेकर अपनी बात रखी। साथ ही भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना भी साधा।

राहुल ने कहा कि आज लोग हिंदू धर्म और हिंदुत्व को एक समझने लगे हैं, जबकि ये दोनों अलग-अलग बातें हैं। उन्होंने कहा, “हमें चाहे यह पसंद हो या नहीं, लेकिन भाजपा-संघ की नफरत वाली विचारधारा कांग्रेस की प्यार और राष्ट्रवाद वाली विचारधारा पर भारी पड़ी है। हमें यह मानना होगा।”

राहुल ने आगे कहा, “हमारी विचारधारा अभी भी जिंदा है, जीवंत है, लेकिन इसका प्रभाव कुछ कम हुआ है।” उन्होंने पार्टी की विचारधारा आगे बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि इसका प्रभाव कम इसीलिए हुआ है, क्योंकि हम इसका अपने ही लोगों के बीच ठीक से प्रसार नहीं कर पाए।

राहुल ने आगे अपनी योजना को लेकर कहा, “हमारी कांग्रेस का कोई भी व्यक्ति कितना भी सीनियर हो, कितना भी जूनियर हो, उसके लिए ट्रेनिंग अहम है। सिस्टमैटिकली ट्रेनिंग अहम है और यह हमें पूरे देश में करनी है। अगर हमने अपनी विचारधारा को अपने संगठन में गहराई से उतार लिया, तो हम आगे बढ़ सकते हैं।”

गौरतलब है कि सलमान खुर्शीद ने अपनी नई किताब में हिंदुत्व की विचारधारा की तुलना आईएसआईएस और बोको हरम जैसी जिहादी इस्लामिक विचारधारा से की थी। इसे लेकर भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमलावर है। एक दिन पहले ही भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से जवाब मांगा था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img