Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

बूस्टर डोज पर बोले राहुल गांधी, मोदी ने मान लिया मेरा सुझाव

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन देश में तेजी से पैर पसारने लगा है। ओमिक्रॉन अब तक 17 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है। देश में अब तक कुल 452 मरीज मिल चुके हैं।

महाराष्ट्र 110 संक्रमितों के साथ पहले स्थान पर है वहीं दूसरे स्थान पर दिल्ली है जहां कुल 79 मरीज हैं। गुजरात(43), तेलंगाना(38), केरल (38), तमिलनाडु(34), कर्नाटक(38),राजस्थान(43), ओडिशा(4), हरियाणा(4), प. बंगाल(3), जम्मी-कश्मीर(3), उत्तर प्रदेश(2) चंडीगढ़(1), लद्दाख(1), उत्तराखंड में (1)मामले हैं। लेकिन सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि ओमिक्रॉन से भी अधिक खतरनाक वैरिएंट डेल्मीक्रॉन कई देशों में दस्तक देने लगा है।

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,987 मामले                                                               

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,987 मामले सामने आए हैं जबकि 162 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 7,091 लोग स्वस्थ भी हो गए।

देश में ओमिक्रॉन से 422 लोग संक्रमित                                                                        

देश में ओमिक्रॉन का प्रसार बढ़ता ही जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 17 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेश में फैले इस वैरिएंट से 422 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

पीएम मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया                                                     

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 25 दिसंबर की रात हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को 10 जनवरी से वैक्सीन की बूस्टर डोज देने के एलान के बाद से राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि केंद्र सरकार ने बूस्टर डोज का मेरा सुझाव मान लिया है- ये एक सही कदम है। देश के जन-जन तक वैक्सीन व बूस्टर की सुरक्षा पहुंचानी होगी।

ओमिक्रॉन से अधिक खतरनाक डेल्मीक्रॉन                                                             

डेल्मीक्रॉन डेल्टा और ओमिक्रॉन वैरिएंट का मिश्रण है। दोमों वैरिएंट एक साथ मिलकर एक खतरनाक वैरिएंट के रूप में उभर रहे हैं। डेल्मीक्रॉन यूरोप और अमेरिका में तेजी से फैलने लगा है। कहा जा रहा है अगर यह दुनिया के अन्य देशों में दस्तक देता है तो लाखों लोगों की मौत होगी।

बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर में डेल्टा वैरिएंट के कारण कई लोगों की जान चली गई थी। वहीं ओमिक्रॉन के बारे में तो यह कहा जा रहा है कि कुछ दिनों में यह डेल्टा से भी अधिक खतरनाक हो जाएगा। इसका मतलब यह हुआ है कि अगर दोनों मिलकर डेल्मीक्रॉन के रूप में तेजी से फैलने लगता है तो दुनिया के कई देशों में तबाही मचा सकता है।

पीएम मोदी के बूस्टर डोज पर बोले राहुल- आखिर सरकार ने मेरा सुझाव मान लिया      

कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन देश में तेजी से पैर पसारने लगा है। ओमिक्रॉन अब तक 17 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है। देश में अब तक कुल 452 मरीज मिल चुके हैं। महाराष्ट्र 110 संक्रमितों के साथ पहले स्थान पर है वहीं दूसरे स्थान पर दिल्ली है जहां कुल 79 मरीज हैं।

गुजरात(43), तेलंगाना(38), केरल (38), तमिलनाडु(34), कर्नाटक(38),राजस्थान(43), ओडिशा(4), हरियाणा(4), प. बंगाल(3), जम्मी-कश्मीर(3), उत्तर प्रदेश(2) चंडीगढ़(1), लद्दाख(1), उत्तराखंड में (1)मामले हैं। लेकिन सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि ओमिक्रॉन से भी अधिक खतरनाक वैरिएंट डेल्मीक्रॉन कई देशों में दस्तक देने लगा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Iran Unrest: ईरान संकट के बीच सरकार का भरोसा, भारत में लॉकडाउन की कोई योजना नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी...

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, चांदी 2.25 और सोना 1.41 लाख पहुंचा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुरक्षित निवेश के तौर पर...
spot_imgspot_img