Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

बढ़ते संक्रमण को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। वहीं विपक्षी कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर बढ़ते संक्रमण, वैक्सीन की कमी, किसानों की मांगों को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है। राहुल ने तंज सकते हुए कहा, ‘आम खाना ठीक था, आम जन को तो छोड़ देते!’

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, “ना कोरोना पे काबू, ना पर्याप्त वैक्सीन, ना रोजगार, ना किसान-मजदूर की सुनवाई, ना MSME सुरक्षित, ना मध्यवर्ग संतुष्ट… आम खाना ठीक था, आम जन को तो छोड़ देते!”

कोविड की दूसरी लहर पर चिंता

एक दिन पहले राहुल गांधी ने महामारी की दूसरी लहर पर गहरी चिंता व्यक्त की थी और केंद्र सरकार द्वारा बुनियादी आय समर्थन के लिए अपनी मांग दोहराई थी।

उन्होंने यह टिप्पणी कांग्रेस शासित राज्यों और गठबंधन राज्यों के पार्टी के मंत्रियों की एक बैठक के दौरान की थी, जिसमें टीके की उपलब्धता, दवाओं और वेंटिलेटर की उपलब्धता सहित कोविड -19 से लड़ने के प्रयासों की समीक्षा की गई, जिसकी अध्यक्षता पार्टी अंतरिम सोनिया गांधी ने की।

यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब भारत कोविड मामलों में भारी उछाल देख रहा है। बैठक के दौरान, राहुल गांधी ने देश में कोविड-19 की दूसरी लहर पर चिंता व्यक्त की और सरकार से ठोस रुख अपनाने के लिए कहा। उन्होंने राज्य सरकारों से नए म्यूटेशन को देखने के लिए कहा, जो दूसरी लहर का स्रोत है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img