Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

राहुल गांधी ने केरल के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, पढ़ें पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने सीएम विजयन को पत्र लिखा है। पत्र में राहुल गांधी ने हाल ही में ​आादिवासी व्यक्ति की मौत के संबंध में जांच कराने का आग्रह किया है।

राहुल गांधी ने पत्र में आगे लिखा कि राज्य सरकार कोझिकोड मेडिकल कॉलेज के पास फंदे से लटके पाए गए विश्वनाथन (46) की मौत की गंभीरता से जांच करे। मुख्यमंत्री से मानवीय आधार पर व्यक्ति के परिवार को अनुग्रह राशि देने की अपील की है। उन्होंने मृतक के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का भी अनुरोध किया है। दरअसल, व्यक्ति 11 फरवरी को कोझिकोड में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास फंदे से लटका हुआ पाया गया था। यहां उसकी पत्नी को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था।

इससे पहले अपने निर्वाचन क्षेत्र पहुंचे राहुल गांधी ने वायनाड में उस व्यक्ति के घर जाकर उसके परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी थी। परिवार ने आरोप लगाया है कि यह आत्महत्या का मामला नहीं था। शव पर चोट के निशान थे। विश्वनाथन के परिवार ने दावा किया था कि उस पर भीड़ ने चोरी का आरोप लगाते हुए हमला किया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img