Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

राहुल गांधी का बड़ा आरोप: “चुनाव आयोग वोट चोरी में शामिल, हमारे पास एटम बम जैसे सबूत”

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि आयोग वोटों की चोरी में शामिल है और कांग्रेस के पास इसके ठोस सबूत हैं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द पूरा देश यह सच्चाई जान जाएगा। राहुल गांधी ने यह बयान संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया, जहां उन्होंने बिहार में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को लेकर तीखा विरोध दर्ज कराया।

“हमारे पास एटम बम जैसे सबूत हैं”

राहुल गांधी ने कहा “हमें मध्य प्रदेश और लोकसभा चुनाव में शक हुआ था, फिर महाराष्ट्र में यह और आगे बढ़ गया। वहां एक करोड़ मतदाता जोड़े गए थे। इसके बाद हमने अपनी जांच कराई और जो सामने आया, वह एटम बम जैसा है।”

उन्होंने यह भी कहा “मैं पूरी गंभीरता से कह रहा हूं कि ऊपर से नीचे तक जो भी इस काम में शामिल है, हम उसे नहीं छोड़ेंगे। यह भारत के खिलाफ काम करना है, और यह देशद्रोह से कम नहीं है। चाहे कोई सेवानिवृत्त अधिकारी ही क्यों न हो, हम उसे ढूंढ निकालेंगे।”

चुनाव आयोग ने दी सफाई

विपक्ष के आरोपों के जवाब में चुनाव आयोग ने कहा है कि बिहार में मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण अवैध मतदाताओं को हटाने और मतदाता सूची की शुद्धता बनाए रखने की प्रक्रिया का हिस्सा है। आयोग ने इन आरोपों को राजनीतिक बयानबाज़ी करार दिया है।

संसद में भी हंगामा, सुप्रीम कोर्ट में मामला

बिहार में चल रहे इस मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर संसद में भी जोरदार हंगामा हो रहा है। विपक्ष इस प्रक्रिया को “वोट चोरी” बताकर खारिज कर रहा है और इस मुद्दे पर विस्तृत बहस की मांग कर रहा है। फिलहाल यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, जहां सभी पक्षों की दलीलें सुनी जा रही हैं।

राजनीतिक तापमान चढ़ा

राहुल गांधी के बयान के बाद राजनीतिक तापमान तेज़ी से बढ़ गया है। सत्तारूढ़ दल की ओर से अभी तक इस बयान पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि भाजपा इसे विपक्ष की “चुनावी हार की बौखलाहट” मान रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img