Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

मुंडाली छेड़छाड़ प्रकरण में दबिश जारी

  • एक आरोपी पुलिस को सौंपे जाने की चर्चा, 48 घंटे का अल्टीमेटम
  • समय बीतने के साथ सेटिंग से आरोपियों को बुलवा रही पुलिस

जनवाणी संवाददाता |

मुंडाली: किशोरी से छेड़छाड़ व अपहरण के प्रयास के विरोध में मुंडाली में हुई मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रहीं हैं। उधर दबाव के चलते किसी मध्यस्थ के जरिये एक आरोपी पुलिस को सौंपे जाने की बात सामने आई है। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गुरुवार रात 10 बजे क्षेत्र के एक वृद्ध ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि शाम करीब 5:30 बजे उसकी नाबालिग पोती घर के पीछे गोबर डालने गई थी। तभी रास्ते में कुर्सी बिछाए बैठे गांव के ही दूसरे संप्रदाय के पप्पू उर्फ यामीन पुत्र गफ्फार, सुहेल पुत्र सलीम, बोबी पुत्र फारूक और अन्नू पुत्र तहसीन ने उस पर अश्लील फब्तियां कसनी शुरू कर दीं।

आपत्ति जताने पर आरोपियों ने किशोरी के साथ बदनीयती से छेड़छाड़ की। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकली किशोरी ने घर पर परिजनों को आपबीती सुनाई। पिता व चाचा ने विरोध किया तो आरोपियों ने फोन कर ब्रेजा बुलवाई। जिसमें सवार होकर आए 3-4 लोगों ने आरोपियों के साथ मिलकर न सिर्फ परिजनों को बुरी तरह पीटा बल्कि किशोरी को जबरन घर से खींचकर कार में डाल लिया और भागने का प्रयास करने लगे।

विवाद के दौरान शोरगुल सुन घटनास्थल पर इकट्ठा हुई भीड़ को देख आरोपी किशोरी के परिजनों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज वारदात से हिंदू संगठनों में रोष फैल गया। बजरंग दल समेत हिंदू संगठनों के सैकड़ों लोग पीड़ितों संग थाने पहुंचे और हंगामा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। थाने में हुजूम देख एसओ के हाथ-पांव फूल गए। उसने उच्चाधिकारियों को सूचना दी।

एसपी देहात ने संभाली मामले की कमान

थाने में हुजूम और हंगामे की सूचना पर एसपी देहात राकेश मिश्र और सीओ प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और गणमान्य से बातचीत कर स्थिति को संभाला। एसपी देहात ने तुरंत मुकदमे का आदेश कर 72 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, लेकिन जिला पंचायत सदस्य पुत्र दुष्यंत तोमर ने 48 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

मध्यस्थ के जरिये पहुंचा आरोपी

हिंदू संगठनों के तेवर देख पुलिस बृहस्पतिवार रात से ही आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस के दबाव के चलते शुक्रवार दोपहर आरोपी अन्नू पुत्र तहसीन को सीओ को सौंप दिया गया। साथ ही शाम तक एक और आरोपी पुलिस को दिए जाने की चर्चा है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img