Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

रेलवे बोर्ड सदस्य का वाराणसी आगमन

  • उत्तर रेलवे के वाराणसी जं. स्टेशन सहित अन्य प्रगति कार्यों एवं परियोजनाओं का लिया जायजा

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की परिसीमा में आने वाले वाराणसी जं.स्टेशन एवं अन्य रेल स्थानों पर वर्तमान समय में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लेने के लिए आज रेलवे बोर्ड,नई दिल्ली से सदस्य(ऑपरेटिंग एंड बिज़नेस डेवलपमेंट) एस.के.मोहंती का वाराणसी आगमन हुआ।अपने आज के इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उत्तर रेलवे के वाराणसी जं. स्टेशन पर पहुंचकर यार्ड री मॉडलिंग एवं स्टेशन पर प्रगतिशील अन्य कार्यों का जायजा लिया तथा काशी स्टेशन को इंटर मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित किए जाने की दिशा में चल रहे प्रयासों,प्रस्तावित रोप-वे का कार्य सहित अन्य समस्त कार्यों की वस्तुस्थिति से अवगत होते हुए इस संबंध में अपने आवश्यक सुझाव एवं निर्देश पारित किए।

सदस्य(ऑपरेटिंग एंड बिज़नेस डेवलपमेंट इस अवसर पर स्टेशन पर आयोजित एक समीक्षा बैठक में सम्मिलित हुए।इस बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने वाराणसी में चल रही उत्तर रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं, माल यातायात आय, यात्री परिवहन एवं यात्री सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संरक्षा एवं समयपालन पर विशेष बल दिया।उन्होंने उत्तर रेलवे,लखनऊ मंडल के इस महत्वपूर्ण स्टेशन का उल्लेख करते हुए स्टेशन की आधारभूत संरचना,भौगोलिक क्षेत्र, ट्रेन परिचालन, महत्वपूर्ण गतिविधियां,राजस्व अर्जन, कर्मचारी कल्याण एवं विकासपरक परियोजनाओं जैसे अनेक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की साथ ही इस बैठक में मंडल के विकास से संबंधित प्रमुख परियोजनाओं पर कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया किए जाने की बात कही तथा स्टेशन विकास, यात्री परिवहन आदि विकासपरक परियोजनाओं पर भी प्रमुख रूप से चर्चा की।उन्होंने अधिकारियों को और अधिक कुशलता एवं क्षमता के साथ अपने को उन्नत करके व्यावसायिक दृष्टिकोण के साथ कार्य करने की बात को कहा एवं कर्मचारियों को भी बहुआयामी बनाकर उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि की अपेक्षा की तथा रेल राजस्व बढ़ाने के लिए ’मास ट्रांसपोर्टेंशन’ में रेलवे की अहम भूमिका का उल्लेख करते हुए माल ढुलाई को अधिकतम बढ़ावा दिये जाने की आवश्यकता बताई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img