Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

11 घंटे बंद रहा रेलवे फाटक, क्षतिग्रस्त चैनल की मरम्मत

  • शुक्रवार रात से शनिवार सुबह आठ बजे तक फाटक रहा बंद

जनवाणी संवाददाता |

शामली: शहर के धीमानपुरा फाटक की चैनल को किसी भारी वाहन ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। रेलवे के सिग्नल विभाग शुक्रवार की रात नौ बजे से क्षतिग्रस्त चैनल की मरम्मत का कार्य शुरू किया था, जो शनिवार की सुबह करीब आठ बजे तक चला। जिसके कारण करीब 11 घंटे तक फाटक बंद रहा। जिसके कारण वाहन चालकों को बुढ़ाना रोड फाटक से होकर गुजरना पड़ा।

08 16

शहर के धीमानपुरा रेलवे फाटक संख्या 90 की चैनल को किसी भारी वाहन ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। जिसके कारण दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ था। जिस पर रेलवे सिग्नल विभाग ने कनिष्ठ अभियंता सिग्नल एके पांडेय ने बताया था कि चैनल की मरम्मत के लिए शुक्रवार रात नौ बजे से शनिवार सुबह 5 बजे तक के ब्लॉक कर फाटक बंद रखा जाएगा।

लेकिन, निर्धारित समय में मरम्मतीकरण कार्य संपन्न नहीं हो पाया। जिसके कारण करीब आठ बजे धीमानपुरा फाटक बंद रहा। जिसके कारण धीमानपुरा फाटक से गुजरने वाले वाहनों को बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक संख्या 89 से होकर गुजरना पड़ा। इस कारण बुढ़ाना रोड पर जाम की स्थिति बनी रही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img