- जामनिया बाग तिराहे चेकिंग के दौरान मुठभेड़ बाइक व तमंचा बरामद
- मौके पर एएसपी कैंट सदर बाजार पुलिस फोर्स के साथ पहुंची
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: रेलवे रोड पुलिस की चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश पुलिस की गोली लगने घायल हो गया। जबकि बदमाश का एक साथी पुलिस पर हवाई फायरिंग कर फरार हो गए। सूचना पर एएसपी कैंट व सदर बाजार समेत थानों का फोर्स पहुंच गया। घायल बदमाशों को पुलिस ने उपचार के अस्पताल में भेजा। बदमाश के पास से तमंचा जिंदा कारतूत, बाइक बरामद की हैं।
जानकारी के अनुसार रेलवे रोड थानाध्यक्ष इन्द्रपाल सिंह एसएसआई ने बताया कि गुरुवार रात को जमानिया बाग तिराहे के पास पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी लाल रंग की पेशन बाइक सवार दो युवको को पुलिस द्वारा रोकने का इशारा दिया। जिसके बाद दोनों युवकों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बदमाशों की घेरबंदी कर एक बदमाश के गोली मारकर घायल कर दिया। जबकि उसका दूसरी साथी बाइक छोड़ भागने में कामयाब हो गया।
सूचना पर एएसपी कैंट इराज राजा, ट्रेनिंग एएसपी समेत सदर बाजार पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गई। फरार बदमाश को पकड़ने के लिये पुलिस घंटों कोम्बिग की। घायल बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार के लिये भेजा। पुलिस की पूछताछ में लिसाड़ी गेट क्षेत्र श्याम नगर निवासी हाल पता गाजियाबाद लोनी 26 वर्षीय सिराज पुत्र मैराज के रूप में हुई। आरोपी दो दर्जन से ज्यादा लूट व चोरी के मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने आरोपी के पास एक चोरी की बाइक व एक तमंचा जिंदा कारतूत,दो खोखे बरामद किए हैं। बदमाश पर इनाम की जानकारी की जा रही हैं। उधर, सीओ कैंट इराज राजा का कहना है कि घायल बदमाश एक शातिर अपराध हैं। उसके दूसरे साथी के बारे में जानकारी की जा रही हैं।

