Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

जानिए, रेलवे ने कौन सी ट्रेनें की रद्द

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कोरोना और लॉकडाउन की वजह से पहली बार देश में रेलवे की गति रुकी थी। हालांकि श्रमिक परिवारों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए रेलवे की ओर से कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं। इसके अलावा रेलवे ने धीरे-धीरे मालगाड़ियों का संचालन भी शुरू किया गया।

कोरोना के बीच त्यौहारों की रौनक को देखते हुए रेलवे ने स्पेशन ट्रेन चलाने का निर्णय लिया। हालांकि रेलवे ने छह फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन और दो क्लोन ट्रेन के संचालन को रद्द कर दिया है।

ये ट्रेन रेलवे के अगले आदेश तक रद्द रहेंगी। अगर आप फेस्टिवल के समय बाहर जाने की सोच रहे हैं तो एक बार रद्द की गई ट्रेनों की लिस्ट जरूर देखें।

रद्द की गई स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट

  • पटना, राजेंद्र नगर टर्मिनल से नई दिल्ली आने वाली गाड़ी संख्या 03293, क्लोन स्पेशल ट्रेन एक नवंबर से रद्द
  • नई दिल्ली से राजेंद्र नगर जाने वाली गाड़ी संख्या 03294 क्लोन ट्रेन दो नवंबर से रद्द
  • आनंद विहार स्टेशन से लखनई जाने वाली गाड़ी संख्या 04422, एक, चार और छह नवंबर के लिए रद्द
  • नई दिल्ली से श्री माता वैष्णों देवी कटरा जाने वाली गाड़ी संख्या 04401, दो और पांच नवंबर के लिए रद्द
  • श्री माता वैष्णों देवी कटरा से नई दिल्ली आने वाली गाड़ी संख्या 04402, तीन और छह
    नवंबर के लिए रद्द
  • दिल्ली से बठिंडा जाने वाली गाड़ी संख्या 04519 सात नवंबर कर रद्द रहेगी
  • बठिंडा से नई दिल्ली आने वाली गाड़ी संख्या 04520, एक से आठ नवंबर तक रद्द रहेगी
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...

Saharanpur News: 1582 स्थानों पर होलिका दहन, ड्रोन निगरानी के साथ 3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: आगामी होली पर्व और रमजान माह...
spot_imgspot_img