जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह ने चौधरी माल, सिविल लाइन, बिजनौर में फोरवर दिव्या बुटीक का उद्घघाटन किया। इस अवसर बुटीक की मालिक मंजू पंवार एवं रेखा राणा ने पूर्व सांसद का बुके एवं प्रतीक चिन्ह देकर उनका स्वागत किया।
मंजू पंवार और रेखा राणा ने बताया कि महिलाओं को सस्ते और अच्छे परिधान मिलें इसका प्रयास रहेगा, उच्च गुणवत्ता वाले वस्त्रों को बनाने का काम भी अच्छे कारीगरों से यंही कराया जाएगा। पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी और उनकी हौसला अफजाई की।

