Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

हार्दिक पर भारी पड़ी स्टोक्स की शतकीय पारी 

  • जड़ा नाबाद शतक, राजस्थान ने मुंबई को आठ विकेट से हराया 
अबुधाबी, भाषा: बेन स्टोक्स के 60 गेंद में नाबाद 107 रन और संजू सैमसन के साथ तीसरे विकेट के लिए 152 रन की अटूट साझेदारी की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के अहम मैच में रविवार को मुंबई इंडियंस को आठ विकेट से हराकर प्लेआफ की अपनी उम्मीदें कायम रखी ।
 रॉयल्स की जीत के साथ ही चेन्नई सुपरकिंग्स प्लेआॅफ की दौड़ से बाहर हो गई है। जीत के लिए 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स ने 18.2 ओवर में दो विकेट पर 196 रन बनाए। स्टोक्स ने 2017 के बाद टूर्नामेंट में अपना पहला शतक जड़ते हुए 60 गेंद में नाबाद 107 रन बनाए जिसमें 14 चौके और तीन छक्के शामिल थे। वहीं सैमसन ने उनका बखूबी साथ निभाते हुए 31 गेंद में चार चौकों और तीन छक्कों के साथ 54 रन की पारी खेली। आखिरी दो ओवर में रॉयल्स को 10 रन की जरूरत थी लेकिन स्टोक्स ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर पेटिंसन को छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। इसके बाद अगली गेंद पर चौका जड़कर टीम को जीत तक पहुंचाया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी टीम की यह सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के बाद रॉयल्स 12 मैचों में 10 अंक लेकर छठे स्थान पर पहुंच गई जबकि मुंबई 11 मैचों में 14 अंक के साथ शीर्ष पर है। मुंबई को प्लेआॅफ में पहुंचने के लिए बस एक जीत की जरूरत है जबकि रॉयल्स को न सिर्फ अपने दोनों मैच जीतने होंगे बल्कि बाकी मैचों में अनुकूल परिणाम की दुआ करनी होगी । इससे पहले हार्दिक पंड्या के 21 गेंद में नाबाद 60 रन की मदद से मुंबई इंडियंस ने पांच विकेट पर 195 रन बनाए थे।  हार्दिक ने इस सत्र में पहली बार बेहद आक्रामक पारी खेलकर टीम को विशाल स्कोर दिया।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img