Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

भाजपा प्रत्याशी को दिया राजपूत समाज ने समर्थन

  • अमित अग्रवाल ने किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क, मिल रहा सर्वसमाज का समर्थन

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: मार्शल पिच स्थित ग्रेंड फादर पैलेस मंडप में राजपूत समाज के अंकुर कुशवाह व गुल्लू ठाकुर द्वारा राजपूत समाज का भव्य और सुंदर कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा कैंट विधानसभा प्रत्याशी अमित अग्रवाल ने सहभागिता की।

जिसमें मेरठ शहर की सभी राजपूत समाज की इकाइयों ने भाग लिया और कार्यक्रम के अध्यक्ष जयवीर सिंह सोम के नेतृत्व में मेरठ कैंट के प्रत्याशी अमित अग्रवाल को समर्थन पत्र देकर उनका स्वागत और सम्मान किया। जिसमें कंकरखेड़ा क्षत्रीय विकास सभा के अध्यक्ष कैप्टन प्रेमपाल, पल्लवपुरम राजपूत समाज के अध्यक्ष हरवीर सिंह राणा, गंगानगर राजपूत समाज के अध्यक्ष अरुण चौहान, रोहटा रोड राजपूत समाज के अध्यक्ष सुभाष राणा, मेरठ जिले इकाई के अध्यक्ष दिनेश पवार व राजपूत समाज के सभी सम्मानित बंधु गण उपस्थित रहे।

राजपूत समाज ने एकमत होकर अमित अग्रवाल की विजय का संकल्प लेकर उन्हें पगड़ी पहनाकर व तलवार भेंट कर समर्थन दिया। कार्यक्रम में शक्ति पुंडीर, केसिंह पुंडीर, अनिल पुंडीर, सुरेश पुंडीर, रविपाल, कुलदीप सोम, राजेंद्र सोम, डीपीएस तोमर, अमर चौहान और प्रेम तोमर आदि सभी सम्मानित गण उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img