Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

कन्या भ्रूण हत्या रोकने की जागरूकता को रैली निकाली

  • अपर जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली की रवाना

जनवाणी संवाददाता |

शामली: शामली शहर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लिंग परीक्षण न कराने की जागरूकता के लिए पीसीपीएनडीटी की रैली निकाली गई।

मंगलवार को अपर जिला अधिकारी संतोष कुमार सिंह व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजय अग्रवाल ने रैली को हरी झंडी दिखाकार रवाना किया। रैली में आशाओं एवं एएनएम से अपेक्षा की गई कि वह अधिक से अधिक संख्या में अपने क्षेत्र में पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 का प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें।

रैली का मुख्य उद्देश्य गर्भ में लड़का-लड़की की जांच आम आदमी न कराये, कन्या भ्रूण हत्या को रोका जाये, पीसीपीएनडीटी एक्ट का अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित हो ताकि महिला-पुरूष लिंग अनुपात संतुलित बना रहे।

इस अवसर पर रैली में सीएचसी शामली अधीक्षक डा. रामनिवास, सीएचसी कुड़ाना चिकित्सा अधीक्षक, पीसीपीएनडीटी शामली के नोडल अधिकारी आदि ने प्रतिभाग किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img