Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

रमजान: मुस्लिम इलाके गुलजार, रात तक रौनक-ए-बहार

  • सहरी तक खुली रहीं खाने की दुकानें और होटल उमड़ी ग्राहकों की भीड़

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रमजान का पवित्र माह शुरू होते ही शहर के तमाम मुस्लिम इलाके गुलजार हो उठे। रात भर इन मुस्लिम इलाकों में खासी चहल पहल रही जबकि खाने की दुकानें और होटल सहरी तक खुले रहे। इन दुकानों और होटलों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

खैर नगर बाजार, शहर घंटाघर, कोटला, अख्तर मस्जिद, भुमिया पुल, तारापुरी, रशीद नगर, श्याम नगर, इस्लामाबाद, ढवाई नगर, किदवई नगर, जली कोठी, मकबरा, पुर्वा फैयाज अली व ईदगाह के इर्द गिर्द देर रात तक रौनक रही। यहां के होटल व खाने की अन्य दुकानें देर रात तक खुली रहीं। इन दुकानों पर सेहरी के लिए फेनी, खजला, जलेबी व मिल्क ब्रेड खरीदने वालों की भारी भीड़ उमड़ी। उधर होटलों पर भी सहरी के लिए विशेष डिशों का इंतेजाम किया गया था।

खजूर की हुई जमकर खरीदारी

बा बरकत मानी जाने वाली खजूर की भी खूब खरीदारी हुई। दुकानों व ठेलों पर आम से लेकर खास खजूर तक की खूब बिक्री हुई। मंहगी होने के बावजूद लोगों ने खजूर की जमकर खरीदारी की। इस समय बाजार में इस बार मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीकी देशों के साथ साथ सऊदी अरब की खजूरों की भी खासी मांग है।

इसके अलावा मेरठ के बाजारों में इस बार मिस्र, ईरान, अल्जीरिया, सऊदी अरब, इराक, सूडान, ओमान और ट्यूनिशिया की खजूरे भी मौजूद हैं। इन खजूरों की कीमतें 100 रुपए प्रति किलोग्राम से लेकर तीन हजार रुपए किलो प्रति ग्राम तक हैं। दुकानदारों के अनुसार रसगुल्ला और अजवा खजूर खूब पसन्द किए जा रहे हैं।

दीदार-ए-चांद के साथ रोजे शुरू

गुरुवार को रमजान का चांद दिखाई देने के साथ ही रोजे शुरू हो गए। पहले ही दिन जुमा होने के कारण आज लगभग सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज के दौरान भारी भीड़ उमड़ेगी। विभिन्न मस्जिदों के इर्द गिर्द सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रहेगी। उधर दूसरी ओर पहले रोजे को ही जुमा होने के कारण कुछ मस्जिदों में नमाजियों के बाहर तक सफें बिछाने को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है।

32 9

गुरुवार शाम को मगरिब की नमाज के बाद सभी लोग चांद देखने के लिए अपने अपने घरों की छतों पर चढ़ गए। चांद कन्फर्म होते ही विभिन्न मस्जिदों से सायरन और ढोल नगाड़े बजाकर रमजान के चांद की सूचना दी गई। चांद दिखाई देने के साथ ही सभी लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद पेश की।

तरावीह और शबीनों का दौर भी शरू

रमजान का चांद नजर आते ही विभिन्न मस्जिदों में तरावीह और शबीनों (रमजान की विशेष नमाज) का दौर शुरू हो गया। शहर में विभिन्न स्थानों पर यह विशेष नमाज अदा की जाएंगी। शाही ईदगाह में कारी अफ्फान कासमी शबीना पढ़ाएंगे जबकि शाही जामा मस्जिद में कारी शफीकुर्रहमान कासमी शबीना पढ़ाएंगे।

इसके अलावा अहमद रोड स्थित अख्तर मस्जिद में तीन शबीने पढ़ाए जाएंगे। पहला शबीना गुरुवार से शुरु हो गया जो छह दिनों तक चलेगा। दूसरा शबीना छठे रमजान से 13 वें रमजान तक होगा जबकि तीसरा शबीना 21 से 28 रमजान तक होगा। दूसरे और तीसरे दोनों शबीने आठ आठ दिनों के होंगे। छिपी टैंक स्थित मस्जिदों में भी शबीने पढ़े जाएंगे। इसके अलावा शहर की विभिन्न मस्जिदों में तरावीह की नमाज गुरुवार से शुरु हो गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...
spot_imgspot_img