- शहर विधानसभा प्रत्याशी ने किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क मिला समर्थन
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: रंजन शर्मा ने सोमवार को शहर विधानसभा के कई क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों से वोट अपील की। सोमवार को सुनारों की धर्मशाला, इंदिरा नगर में स्वर्णकार समाज की तरफ से रंजन शर्मा का स्वागत किया गया और स्वर्णकार समाज ने उन्हें समर्थन देने का आश्वासन दिया।
स्वर्णकार समाज के उपाध्यक्ष डा. संत कुमार ने कहा कि रंजन शर्मा जैसा व्यक्ति ही सही मायने में जनप्रतिनिधि बनने के लायक है। इस अवसर पर मुकेश वर्मा, योगेश वर्मा, प्रवेश पालीवाल, सतीश वर्मा उपस्थित रहे। प्रवेश पालीवाल ने तिलक कर रंजन शर्मा के पक्ष में सभी से मतदान करने की अपील की। ब्राह्मण समाज ने भी बैठक कर रंजन शर्मा को समर्थन दिया। ब्राह्मण समाज का पूरा सहयोग और समर्थन रंजन शर्मा के साथ है।
शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रंजन शर्मा का शेखों पंप वालों के साथ ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने स्वागत किया। ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने कहा कि हमारा पूरा समर्थन रंजन शर्मा के साथ है। इस अवसर पर खेता सिंह, पिंकी चिन्योटी, गगन शर्मा उपस्थित रहे। रंजन शर्मा लक्ष्मणपुरी, प्रकाश पास वाली गली, ब्रह्मपुरी बाल एकेडमी वाली गली में जनसंपर्क करते हुए लोगों के बीच पहुंचे।
विजय शर्मा, रवि शर्मा ने रंजन शर्मा का स्वागत कर समर्थन देने का वादा किया। रंजन शर्मा कमला नगर पहुंचे, जहां क्षेत्रवासियों ने आशीर्वाद दिया। सायं काल में शाहपीर गेट के पास सभा की। इस अवसर पर जाहिद अंसारी, शहजाद युसूफ, अहसान अंसारी, प्रवेश पालीवाल, अभिषेक, हरिओम शर्मा, ललित, वीरेंद्र वर्मा, राकेश शर्मा, मुन्ना ठाकुर, अमित अग्रवाल, अंकित जैन, मुकुल आदि मौजूद रहे।

