Monday, March 2, 2026
- Advertisement -

Ranveer Singh: रणवीर सिंह पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, बंगलूरू में दर्ज हुई एफआईआर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ बंगलूरू में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला अभिनेता के द्वारा कांतारा-चैप्टर 1 फिल्म और कर्नाटका की दैव्य परंपरा का मजाक उड़ाने को लेकर उठाया गया है। रणवीर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने और तटीय कर्नाटक की पारंपरिक संस्कृति का अपमान करने का आरोप लगाया गया है।

कर्नाटका की दैव्य परंपरा का अपमान करने का आरोप

रणवीर सिंह पर यह आरोप बंगलूरू के वकील प्रशांत मेथल ने दर्ज कराया है। आरोप है कि अभिनेता ने गोवा फिल्म फेस्टिवल के दौरान कर्नाटका की धार्मिक परंपराओं का मजाक उड़ाया, जिससे स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। खासकर भूता कोला जैसे पारंपरिक रिवाजों का मजाक उड़ाने से यह विवाद खड़ा हुआ है।

गोवा फिल्म फेस्टिवल से जुड़ा विवाद

यह विवाद गोवा फिल्म फेस्टिवल से जुड़ा है, जो पिछले साल 28 नवंबर को आयोजित हुआ था। रणवीर सिंह इस इवेंट में शामिल हुए थे, और वहां उन्होंने एक मंच पर फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने कर्नाटका की तटीय भूता कोला परंपरा का मजाक उड़ाया, जिस पर फिल्म के निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने उन्हें रोका भी था। हालांकि, इस मजाक के कारण कई लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो गईं और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।

एडिशनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट में शिकायत की सुनवाई

यह मामला पहले एडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट को भेजा गया था, जहां इसकी सुनवाई 8 अप्रैल 2026 को होनी है। इससे पहले, 27 दिसंबर 2025 को बंगलूरू के एक वकील ने एडिशनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने एक प्राइवेट शिकायत दर्ज कराई थी। अदालत ने 23 जनवरी 2026 को हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...

Saharanpur News: 1582 स्थानों पर होलिका दहन, ड्रोन निगरानी के साथ 3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: आगामी होली पर्व और रमजान माह...

Holi 2026: 2 या 3 मार्च? होलिका दहन को लेकर असमंजस खत्म, जानें शुभ मुहूर्त

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

स्वच्छता का पर्व है होली

होली का प्रारंभ हुआ, घर-खलिहान से कूड़ा-कचरा बुहार कर...

होली वह है जो हो…ली

दिनेश प्रताप सिंह ‘चित्रेश’ एक समय था, जब होली पूरे...
spot_imgspot_img