Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

Ranveer Singh: रणवीर सिंह को मिली धमकी, क्राइम ब्रांच ने आरोपी हैरी बॉक्सर के खिलाफ लुकआउट नोटिस किया जारी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को मिली धमकी के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच तेजी से जांच कर रही है। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने बड़ा कदम उठाते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक प्रमुख सदस्य, हरिचंद्र उर्फ हैरी बॉक्सर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है। पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह कार्रवाई रणवीर सिंह के मैनेजर को मिले धमकी भरे वॉयस नोट और फिरौती की मांग के संबंध में प्रारंभिक जांच के बाद की गई है।

हरिचंद्र उर्फ हैरी बॉक्सर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी

मुंबई क्राइम ब्रांच ने रणवीर सिंह को धमकी देने वाले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य हरिचंद्र उर्फ हैरी बॉक्सर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है। पुलिस ने रणवीर सिंह के मैनेजर को मिली धमकी भरी वॉयस नोट को सत्यापन के लिए पंजाब और हरियाणा भेजा था। मुंबई पुलिस के अनुसार, वॉयस नोट भेजने वाले ने खुद को हैरी बॉक्सर बताया और 20 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की।

अमेरिकन फोन नंबर से भेजा गया था धमकी भरा वॉयस नोट

मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार, यह धमकी भरा वॉयस नोट एक अमेरिकी फोन नंबर से भेजा गया था और इसमें 20 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई थी। इससे पहले मुंबई पुलिस सूत्रों ने यह संकेत दिया था कि रणवीर सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े सदस्यों से कथित तौर पर जान से मारने की धमकी और 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग मिली थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह धमकी भरा संदेश रणवीर सिंह के मैनेजर के व्हाट्सएप नंबर पर प्राप्त हुआ था, जिसमें संदेश भेजने वाले ने अपना नाम ‘हैरी बॉक्सर’ बताया।

इसके बाद क्राइम ब्रांच ने इस वॉयस नोट को पंजाब और हरियाणा की एजेंसियों को सत्यापन के लिए भेजा। साथ ही, धमकी भेजने के लिए इस्तेमाल किए गए विदेशी नंबर से संबंधित तकनीकी जानकारी जुटाने के लिए अमेरिकी अधिकारियों से भी संपर्क किया गया।

2 फरवरी को मिली थी धमकी

रणवीर सिंह को फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना के बाद 2 फरवरी को धमकी भरा वॉयस नोट भेजा गया था। इसके बाद 17 फरवरी को पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार, रणवीर सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर ने कई धमकी भरे फोन किए थे। इसमें 20 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई थी। एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब और हरियाणा पुलिस से जब यह पुष्टि हो गई कि आवाज हैरी बॉक्सर की है, तो मामला दर्ज किया गया और आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

AI Impact Summit: भारत का एआई नेतृत्व, 70 देशों का समर्थन, घोषणापत्र पर किए हस्ताक्षर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी...

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here