Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

फैन का गाना ‘पहले भी मैं’ के रिप्राइज्ड वर्जन को सुनकर रश्मिका मंदाना और विशाल मिश्रा की तारीफ, वीडियो हुआ वायरल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: इस साल दिसंबर में काफी हिट फिल्में रिलीज हुई। जिसमें से एक है फिल्म ‘एनिमल’। जिसका निर्देशत संदीप रेड्डी वांगा द्वारा किया गया है। साथ ही फिल्म की कास्ट रणबीर कपूर के साथ-साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी और अनिल कपूर के अभिनय की भी जमकर तारीफ हो रही है।

01 37

लेकिन, इस वक्त फिल्म के एक गाने की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो है ‘पहले भी मैं’, जिसे विशाल मिश्रा ने गाया है। यह गाना आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होता है।

04 22

 इंस्टाग्राम पर ‘पहले भी मैं’ गाने पर खूब रील बने रहे हैं। फैंस भी इस गाने के रिप्राइज्ड वर्जन गाकर खूब शेयर कर रहे है।

07 21

दरअसल, हाल ही में एक फैन ने फिल्म के सबसे चर्चित ट्रैक ‘पहले भी मैं’ गाने के बोल को फिल्म के कैरेक्टर गीताजंलि के नजरिए से बनाकर गाया है, जो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इसके बाद यह वीडियो जब एनिमल लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने देखा तो वह भी हैरान रह गई।

03 26

इसके बोल उन्हें काफी पसंद आएं और उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। एक्ट्रेस ने इस पोस्ट में लिखा ‘आप अद्भूत हो’। बता दें कि फिल्म में गीतांजलि का किरदार रश्मिका मंदाना ने ही निभाया है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।

06 19

जिसके बाद फिल्म में ‘पहले भी मैं’ के ओरिजिनल ट्रैक गाने वाले सिंगर विशाल मिश्रा ने भी फैंस के इस रिप्राइज्ड वर्जन की प्रशंसा की, उन्होंने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट में दिल की इमोजी रिएक्ट किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img