Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

बेंजेमा के शानदार प्रदर्शन से रियल मैड्रिड की आसान जीत 

बार्सिलोना, एपी: करीम बेंजेमा के शानदार प्रदर्शन से रीयाल मैड्रिड ने ईबार को 3-1 से हराया जिससे वह स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा की अंकतालिका में शीर्ष पर काबिज एटलेटिको मैड्रिड की बराबरी पर पहुंच गया।  जिनेदिन जिदान की टीम रीयाल मैड्रिड अब केवल गोल अंतर से एटलेटिको से पीछे है। इन दोनों के समान 29 अंक हैं लेकिन एटलेटिको ने दो मैच कम खेले हैं। रियल मैड्रिड अब रियल सोसीडाड से तीन और बार्सिलोना से आठ अंक आगे है। बार्सिलोना पांचवें स्थान पर है। बेंजेमा ने सोमवार को खेले गए मैच में छठे मिनट में रोड्रिगो के पास पर गोल किया। इसके बाद उन्होंने 12वें मिनट में लुका मोडरिच को गोल करने में मदद की। काइक गर्सिया ने 28वें मिनट में गोल करके ईबार को वापसी दिलाने की कोशिश की। रियल की तरफ से तीसरा गोल दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम में लुकास वाजक्वेज ने किया।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img