Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

माल रोड पर वाहनों की चेकिंग के नाम पर वसूली

  • तेज गति से आ रहे वाहनों को रोक रहे पुलिसकर्मी
  • रोज होती है वाहन चालकों से तीखी नोकझोंक

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दूसरे जनपदों की गाड़ियों की चेकिंग के नाम पर ट्रैफिक पुलिस ने हद पार कर दी है। माल रोड पर तेज गति से आ रहे वाहनों को रोकने के लिये पुलिसकर्मी डंडा लेकर इशारा करते हैं, इससे जहां दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। वहीं, पुलिस जांच के नाम पर वसूली में लग गई है। पुलिस अधिकारियों की आंख के नीचे हो रहे खेल पर खामोशी सवाल खड़े कर रही है।

11 17

मवाना रोड हो या माल रोड ट्रैफिक पुलिस की निगाहें इस वक्त दूसरे शहरों और दूसरे राज्यों से आने वाली गाड़ियों पर टिक गई है। सुबह से लेकर शाम तक ट्रैफिक पुलिसकर्मी डेयरी फार्म से लेकर पूरे माल रोड पर डेरा डाल कर खड़े हो जाते हैं और वाहनों के कागज चेक करने के नाम पर न केवल टार्चर करते हैं बल्कि वसूली करने के आरोप भी लगते हैं।

12 16

इस काम के लिये ट्रैफिक पुलिस के साथ खड़े होमगार्डस डंडा लेकर दूर से वाहनों को रुकने का इशारा करते हैं। कई बार वाहन अफरातफरी में रुकने के चक्कर में आपस में टकरा भी रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस ने माल रोड पर इंटरसेप्टर वाहन भी खड़ा कर रखा है और इसकी आड़ में वाहन चालकों पर दबाव बनाया जाता है। पूर्व में डीजीपी तक आदेश कर चुके हैं कि गैर राज्यों की गाड़ियों को चेकिंग के नाम पर परेशान न किया जाए।

13 16

इसके बावजूद ट्रैफिक पुलिस पर अंकुश लगाना पुलिस अधिकारियों की प्राथमिकता में नहीं है। माल रोड पर पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिये वाहन चालक तेज गति से निकल रहे हैं। थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस का यह कारनामा किसी दिन बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img