Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

UP: एटा को सीएम योगी की बड़ी सौगात, सीमेंट प्लांट का शुभारंभ, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एटा में विकास की बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। मलावन क्षेत्र में बनने वाला श्री सीमेंट प्लांट जिले की दूसरी सबसे बड़ी औद्योगिक परियोजना होगी। इस परियोजना से न सिर्फ एटा को पूरे देश में नई पहचान मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एक बार फिर एटा जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह मलावन क्षेत्र में बनने वाले श्री सीमेंट प्लांट का शुभारंभ करेंगे। यह परियोजना जिले की औद्योगिक पहचान को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है। कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर गुरुवार सुबह 10:50 बजे मलावन में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद वह समारोह स्थल पर पहुंचकर इस महत्वपूर्ण परियोजना की नींव रखेंगे। इससे पूर्व योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव से पहले 2 मई को एटा जिला मुख्यालय और 9 मई को अलीगंज पहुंचे थे। इससे पहले 16 अक्तूबर 2022 को भी सीएम मलावन स्थित जवाहरपुर विद्यालय तापीय परियोजना आए थे और जिले को 419 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी थी।

इस प्लांट में बड़े स्तर पर सीमेंट तैयार किया जाएगा। इसकी आपूर्ति देशभर में की जाएगी। इससे एटा का नाम भी पूरे देश में पहचाना जाएगा। इससे पहले मलावन क्षेत्र में ही जवाहरपुर विद्युत तापीय परियोजना भी स्थापित की जा चुकी है। इसकी दोनों इकाइयों से करीब 1320 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। इससे भी एटा को देशभर में पहचान मिली है।

पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री ने यूपी इन्वेस्टर्स समिट का किया एलान

श्री सीमेंट प्लांट से एटा को यूपी इन्वेस्टर्स समिट-2023 में मजबूती मिली थी। पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री ने यूपी इन्वेस्टर्स समिट का एलान किया। हर जिले में अधिकाधिक निवेश वाली परियोजनाओं को आकर्षित करना था। ऐसे में 600 करोड़ की इस परियोजना से एटा का पलड़ा काफी भारी हो गया था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img