Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

यहां निकली लाइब्रेरियन के 200 से अधिक पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कॉलेज शिक्षा विभाग के लिए राजस्थान में पुस्तकालयाध्यक्ष (लाइब्रेरियन) के पदों पर भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी किया है।आरपीएससी द्वारा राजस्थान कॉलेज लाइब्रेरियन भर्ती 2023 के लिए तहत कुल 247 रिक्तियां प्रकाशित की गयी हैं।

इच्छुक एवं निर्धारित अर्हताधारी अभ्यर्थी इस राजस्थान कॉलेज लाइब्रेरियन वैकेंसी 2023 के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से 05 अक्टूबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

राजस्थान कॉलेज लाइब्रेरियन भर्ती 2023 के लिए पात्रता मापदंड

शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से न्यूनतम 55% अंकों के साथ पुस्तकालय विज्ञान, सूचना विज्ञान/ दस्तावेज़ीकरण विज्ञान में मास्टर डिग्री या समकक्ष पेशेवर डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा (01 जनवरी 2024 को): उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता: अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया: इस राजस्थान कॉलेज लाइब्रेरियन रिक्रूटमेंट 2023 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क: प्रत्येक आवेदक को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग) माध्यम से करना होगा।

  • सामान्य (GEN) एवं अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए: 600/-

  • नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के OBC/ EBC अभ्यर्थियों के लिए: 400/-

  • SC/ ST श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए: 400/-

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर करियर सेक्शन के ऑप्शन पर क्लिक करें।

  • अब करंट ओपनिंग्स पर क्लिक करें।

  • राजस्थान कॉलेज लाइब्रेरियन भर्ती 2023 पर क्लिक करें।

  • ऑनलाइन आवेदन पर जाएं।

  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट पर क्लिक करें।

  • आगे के संदर्भ के लिए कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Iran Unrest: ईरान संकट के बीच सरकार का भरोसा, भारत में लॉकडाउन की कोई योजना नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी...

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, चांदी 2.25 और सोना 1.41 लाख पहुंचा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुरक्षित निवेश के तौर पर...
spot_imgspot_img