Monday, March 2, 2026
- Advertisement -

SBI CBO Recruitment 2026: 2050 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 18 फरवरी तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 29 जनवरी 2026 को सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) अधिसूचना 2026 जारी कर दी है। बैंक ने भारत के विभिन्न सर्किलों में 2050 पदों की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार 29 जनवरी से 18 फरवरी 2026 तक SBI की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदकों को पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा, जिसमें विशेष रूप से 2 वर्ष का बैंकिंग अनुभव शामिल है। चयनित उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होना होगा, जो संभावित रूप से मार्च 2026 में आयोजित की जाएगी।

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता क्या हैं?

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। इसके अलावा, 31.12.2025 तक किसी भी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में अधिकारी के रूप में न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवार को आवेदन किए गए क्षेत्र की स्थानीय भाषा में दक्षता भी आवश्यक है।

उम्मीदवारों की आयु 31.12.2025 को 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना आधिकारिक दस्तावेजों में उल्लिखित जन्म तिथि के आधार पर की जाती है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...

Saharanpur News: 1582 स्थानों पर होलिका दहन, ड्रोन निगरानी के साथ 3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: आगामी होली पर्व और रमजान माह...

Holi 2026: 2 या 3 मार्च? होलिका दहन को लेकर असमंजस खत्म, जानें शुभ मुहूर्त

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

स्वच्छता का पर्व है होली

होली का प्रारंभ हुआ, घर-खलिहान से कूड़ा-कचरा बुहार कर...

होली वह है जो हो…ली

दिनेश प्रताप सिंह ‘चित्रेश’ एक समय था, जब होली पूरे...
spot_imgspot_img