Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

उत्तर प्रदेश में निकली असिस्टेंट टाउन प्लानर के पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोगने उत्तर प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के अंतर्गत सहायक नगर नियोजक के पदों पर नियुक्ति हेतु नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग द्वारा यूपी सहायक नगर नियोजक भर्ती 2023 के तहत कुल 24 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस यूपी असिस्टेंट टाउन प्लानर वैकेंसी 2023 के लिए उ.प्र. लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट www.uppsc.up.nic.in के माध्यम से 14 सितम्बर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

यूपी असिस्टेंट टाउन प्लानर वैकेंसी 2023 के लिए पात्रता मापदंड 

शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्था से नगर एवं ग्राम नियोजन में उपाधि या स्नातकोत्तर डिप्लोमा होना चाहिए।

आयु सीमा (01 जुलाई 2023 को ): उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष तथा अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता: उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया: इस उत्तर प्रदेश सहायक नगर नियोजक भर्ती 2023 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क: सभी श्रेणियों के आवेदकों को निर्धारित आवेदन शुल्क (परीक्षा शुल्क + ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क) का भुगतान ऑनलाइन मोड से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करके करना होगा।

  • GEN, EWS & OBC उम्मीदवारों के लिए: 125/-

  • SC/ ST उम्मीदवारों के लिए: 65/-

  • दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए: 25/-

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  • उम्मीदवार फॉर्म भर सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  • आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट करें।

  • अंतिम रूप से सबमिट किए गए आवेदन का प्रिंटआउट ले लें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img