Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

यहां पटवारी के 2998 पदों पर जल्द होगी भर्ती, पढ़िए पूरी डिटेल्स

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है, जो लम्बे समय से पटवारी वैकेंसी 2023 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जल्द ही पटवारी के रिक्त पदों को भरने हेतु भर्ती अधिसूचना जारी करने वाला है। इस पटवारी भर्ती 2023 के तहत कुल 2998 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस राजस्थान पटवारी रिक्रूटमेंट 2023 के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से आगामी निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

राजस्थान पटवारी भर्ती 2023 के लिए पात्रता मापदंड

शैक्षणिक योग्यता: पटवारी पद के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री उत्तीर्ण होना अनिवार्य है तथा उच्च स्तर का सर्टिफिकेट कोर्स होना चाहिए।

आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। कृपया, अधिकतम आयु में छूट के लिए आगामी आधिकारिक विज्ञापन का इंतजार करें।

राष्ट्रीयता: उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया: इस पटवारी भर्ती 2023 में उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा यानी प्रारंभिक और मेन्स परीक्षा आधार पर किये जायेगा।

आवेदन शुल्क: सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करने होगा।

  • सामान्य श्रेणी उम्मीदवारों के लिए: 450/-

  • OBC/SBC श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए: 350/-

  • SC/ST/PH उम्मीदवारों के लिए: 250/-

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर जाकर भर्ती आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।

  • डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img