- सड़क किनारे नो पार्किंग में खड़े वाहनों का किया चालान
- परिवहन विभाग का सात दिवसीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन
जनवाणी संवाददाता |
शामली: द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सातवें और अंतिम दिन परिवहन विभाग और यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली, बुग्गी आदि वाहनों की बैक साइड में रात्रि में दृश्यता बनाए रखने के लिए रिफ्लेक्टर पट्टी लगाए गई। साथ ही, शहर में अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों के चालान किए गए।

रविवार को द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन परिवहन विभाग द्वारा वाहनों पर रात्रि में दृश्यता बनाए रखने के लिए एआरटीओ मुंशीलाल के निर्देशन में ट्रैक्टर ट्रॉली, बुग्गी आदि वाहनों की बैक साइड में रिफ्लेक्टर पट्टी लगाई गई।
इस दौरान टीएसआई भंवर सिंह ने यातायात पुलिस कर्मियों के साथ शहर के कैराना रोड पर नो पार्किंग में पार्क किये गए वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर चालान किए। सड़क अवैध रूप से अतिक्रमण करने वाले ठेलें वाले एवं दुकानदारों को भी चेतावनी गई। टीएसआई भंवर सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान करीब 36 वाहनों के चालान किये गए।

