Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

स्वच्छ पेयजल के लिए तरसे क्षेत्रीय ग्रामीण

  • ग्राम बरूकी में अधिकांश हैंड पंप खराब

जनवाणी संवाददाता |

बरूकी: जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर विकासखंड मोहम्मदपुर देवमल के ग्राम पंचायत बरूकी में स्वच्छ पेयजल के लिए तरस गए क्षेत्रीय ग्रामीण। ग्राम बरूकी में अधिकांश इंडिया मार्का हैंड पंप खराब है, जिसके चलते ग्रामीणो को इधर उधर भटकना पड़ता है।

प्राप्त विवरण के अनुसार कोरोना महामारी के मद्देनजर ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार द्वारा शुद्ध पेयजल एवं साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जा रहा है लेकिन ग्राम बरूकी में अधिकांश इंडिया मार्का हैंड पंप खराब है। और जो नल चालू हालत में है उन पर ग्रामीणों ने अपना कब्जा करके निजीकरण कर लिया है।

जिसके कारण ग्राम बरूकी के ग्रामीणों को और बाहर से आने वाले सभी ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए तरसना पड़ रहा है। गौरतलब है कि ग्राम बरूकी में दो साप्ताहिक बाजार और लगभग 1000 दुकानें हैं। जिन पर क्षेत्र के ग्रामीण बड़ी संख्या में खरीदारी करते हैं।

छोटे कस्बाई रूपी इस गांव में हर समय सैकड़ों की तादाद में क्षेत्रीय ग्रामीणों का आवागमन बना रहता है लेकिन शुद्ध पेयजल ना होने के कारण ग्रामीणों को इधर-उधर भटकते देखा जा सकता है। गंदगी के ढेर गांव में जगह जगह होने से ग्राम बरूकी में बीमारियों की भी भरमार रहती है। कई बार संबंधित कर्मचारियों, अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया गया है लेकिन कोई भी जनता के हित की सुनने के लिए तैयार नहीं है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img