Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

आईसीएसई और आईएससी कंपार्टमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन सीआईएससीई ने 10वीं आईसीएसई और आईएससी 12वीं कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा 2020 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। रजिस्ट्रेशन के लिए आखिरी तारीख 22 सितंबर घोषित की गई है।

इसके लिए सीआईएससीई ने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन में लिखा गया है कि सीआईएससीई कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके है। विद्यार्थी अपने आंतरिक मूल्यांकन के नंबर के आधार पर दिए गए अंकों से अगर खुश नहीं है तो ऐसे में विद्यार्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

वहीं इसके अलावा नोटिफिकेशन में कहा गया है कि कंपार्टमेंटल या सुधार परीक्षा ( सीआईएससीई कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट एग्जाम 2020) में प्राप्त अंकों को अंतिम माना जाएगा। इसके बाद सीआईएससीई द्वारा कोई अन्य परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। बता दें कि बोर्ड ने कोरोना मामलों में वृद्धि के कारण अपनी लंबित परीक्षाओं को रद्द कर दिया था और परिणाम की गणना एक वैकल्पिक मूल्यांकन योजना के आधार पर की गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img