Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

खेत से घायल व्यवस्था में मिला बारहसिंघा हिरण

  • सूचना के बाद भी नहीं पहुंची वन विभाग की टीम

जनवाणी संवाददाता |

थानाभवन: क्षेत्र के गांव भनेड़ा उद्दा के जंगल में ईंख के खेत से गभर घायल अवस्था में एक बारहसिंघा हिरण मिला है। किसान की सूचना पर पहुंचकर ग्रामीणों ने बारहसिंघा को खेत से निकालकर उपचार कराया है। साथ ही, वन विभाग को सूचना दे दी लेकिन टीम देर शाम तक भी गांव नहीं पहुंची थी।

शुक्रवार की सुबह क्षेत्र के गांव भनेडा उद्दा निवासी कि सान सरब सिह चौहान के ईंख के खेत में घायल अवस्था में एक बारहसिंघा हिरण पड़ा था। संभवत: बारहसिंघा हिरण को आवारा कुत्तों नोचकर गंभीर रूप से घायल रखा था। इसी बीच उधर से गुजरे गांव निवासी मुकेश पाल की नजर घायल बारहसिंघा हिरण पर पड़ी। उसने मामले की जानकारी ग्रामीण पोपीन, सुरेश सैनी, भीम सिह, मुकेश कुमार को दी। जिस पर दर्जनभर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल बारहसिंघा हिरण को खेत से बाहर निकाला। फिर, उसका उपचार कराया।

ग्रामीणों का कहना है कि बारहसिंघा हिरण रास्ता भटककर गांव के जंगल में आ गया जिसको आवारा कुत्तों ने नोचकर गम्भीर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी, लेकिन टीम देर शाम तक भी नहीं पहुंची थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...
spot_imgspot_img