Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

डिप्लोमा फार्मेसिस्ट के स्थापना दिवस पर कैलेंडर का विमोचन

  • हरिराम वर्मा सेवानिवृत्त चीफ फार्मेसिस्ट ने संगठन के कार्यो की सराहना की

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: डिप्लोमा फार्मेसिस्ट संगठन कार्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर बिजनौर में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष राजेश रवि तथा संचालन जिला मंत्री संजय कुकरेती ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि चंद्रहास प्रांतीय उपाध्यक्ष अटेवा संगठन तथा गजेंद्र शर्मा प्रांतीय उपाध्यक्ष तथा जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, विशिष्ट अतिथि टीकम सिंह सेंगल अध्यक्ष चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संयुक्त परिषद बिजनौर रहे।

19 1 20 1

स्थापना दिवस के अवसर पर अन्य अतिथियों के रूप मे मिथलेस वर्मा अध्यक्ष लैव टेक्नीशियन संघ व हरिराम वर्मा सेवा निवृत्त चीफ फार्मेसिस्ट ने उपस्थित होकर संगठन के कार्यो की सराहना की। मुख्य अतिथि चंद्रहास ने कहा कि पुरानी पेंशन के लिए सभी को एकजुट होकर सघंर्ष करना है तथा प्रांतीय उपाध्यक्ष गजेंद्र शर्मा द्वारा संगठन के एकता पर अपने ओजस्वी विचारों से संगठन का मार्गदर्शन किया।

संगठन के अध्यक्ष द्वारा सभी साथियों को आश्वश्त किया कि किसी भी साथी को किसी भी समस्या के लिए संगठन हमेशा संघर्ष करता रहेगा तथा चुनाव की ड्यूटी के संबंध में एक पत्र जिला निर्वाचित अधिकारों को 27 दिसंबर को प्रेषित किया गया है।

आज के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों द्वारा संगठन के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से नववर्ष 2021 के कलेड़र का विमोचन किया गया। इसके अतिरिक्त बैठक में भारत भूषण, एसके अमोली, सीसी सिंह, ममता चौहान, कविता वर्मा, मोहम्मद सलीम, नरेश चंद रुडोला, सुधीर कुमार, सुभाष सिंह, निपेंद्र, नीरज शर्मा, मनोज शर्मा अपने विचारों द्वारा संगठन का मार्गदर्शन किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Ind vs Eng: टी20 फाइनल में भारत की धमाकेदार जीत, बॉलीवुड सितारों ने की तारीफ

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img