Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

मिली राहत: चैपल स्ट्रीट में तीसरे दिन भी चला पुलिस का डंडा

  • स्थानीय लोगों के खिले चेहरे, पुलिस को दिया धन्यवाद

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शाम ढलते ही चैपल स्ट्रीट में सजने वाले ओपन बार पर लालकुर्ती पुलिस का डंडा तीसरे दिन भी चला। शाम करीब आठ बजे इंस्पेक्टर बृजेश कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल जब पहुंचा तो चैपल स्ट्रीट में इधर-उधर खड़ी गाड़ियों में भगदड़ मच गयी। गाड़ियों में बैठकर तथा इधर-उधर खडे होकर जो बोतलों के ढक्कन खोल रहे थे, सामान समेट कर वो भी वहां से रफू चक्कर हो गए।

देखते ही देखते चैपल स्ट्रीट का पूरा रोड शराब पीने पिलाने के शौकीनों से खाली हो गया। इसके अलावा पुलिस ने वहां खडेÞ होने वाले ठेले वालों को सख्त लहजे में बता दिया कि सामान बेचना तो ठीक है यदि किसी के बारे में शराब पिलाने की जानकारी मिली तो उसके साथ सख्ती से पेश आया जाएगा। इसके अलावा हुड़दंगियों की भी तत्काल सूचना थाने पर दी जानी चाहिए।

08 2

लोगों ने कहा, थैंक्स जनवाणी

कारगिल शहीद तरुण नैयर के परिजनों ने रविवार को चैपल स्ट्रीट से हटाए गए कार बार के बाद राहत की सांस ली। शहीद के परिजनों ने जनवाणी और लालकुर्ती पुलिस का धन्यवाद किया। कहा कि शाम ढलते ही चैपल स्ट्रीट की सड़कों पर कार में बार शुरू हो जाते थे। ऐसी स्थिति में शहीद और अन्य परिवार घर से बाहर नहीं निकल पाता था। अन्य परिवार भी इस पूरे सिस्टम को देखकर आहत थे। पास में ही चर्च भी है, जिसके फादर ने लालकुर्ती थाने में सड़कों पर चल रहे इन बार की शिकायत भी की थी। दरअसल, शराब पीने के बाद चैपल स्ट्रीट की सड़कों पर हर रोज बवाल होता था। शराबी आपस में गाली-गलौज करते थे। इस पूरे कृत्य से शहीद और आसपास में रहने वाले परिजन परेशान थे।

इंस्पेक्टर की सजगता शराबियों पर भारी

चैपल स्ट्रीट की सड़कों पर कार में बार नहीं लगेगा। लालकुर्ती इंस्पेक्टर ब्रिजेश कुमार की सजगता के चलते ही कार में चलने वाले बार पर अंकुश लगा है। इंस्पेक्टर लालकुर्ती हर रोज खुद चैपल स्ट्रीट पर गश्त करते हैं। जिसके चलते ही कारों में बार लगना बंद हो गया है। उन्होंने दो पुलिसकर्मियों की परमानेंट ड्यूटी चैपल स्ट्रीट पर लगा दी है। यदि यहां कार में बार चलते हुए मिले तो उसके लिए सीधे जिन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। उनकी जवाबदेही रहेगी, पुलिस भी इस बात से परेशान थी कि हर रोज यहां शराब पीकर लोग बवाल कर रहे थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img