- नगर के एमएम डिग्री कालेज में बनी हुई है अस्थाई जेल
जनवाणी संवाददाता |
खेकड़ा: नगर के एमएम डिग्री कालेज में बनी अस्थाई जेल को हटवाने के लिए शुक्रवार को छात्र छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। हंगामा कर उन्होंने कालेज से अस्थाई जेल हटाकर पढ़ाई शुरू कराने की मांग की।
शुक्रवार को एमएम डिग्री कालेज के छात्र-छात्राए कॉलेज के गेट पर एकत्रित हुए। वहां एकत्रित होकर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
हंगामा कर उन्होंने कहा कोरोना संक्रमण के चलते कालेज को अस्थाई जेल बनाया गया था। जहां पर आए नए बंदियों को रखा जाता है। वर्तमान में शासन ने पूरे प्रदेश में कालेज खुलने के निर्देश दे दिए है, लेकिन अस्थाई जेल के चलते उनका कालेज एक वर्ष से बंद पड़ा हुआ है।
कालेज बंद होने के चलते उनकी पढ़ाई भी बाधित चल रही है। परीक्षाओं का समय भी नजदीक आ रहा है, लेकिन पढ़ाई नहीं होने से परीक्षाओं में भी इसका असर नजर आयेगा। कालेज प्रशासन भी उन्हें कोई माकूल जवाब नहीं देता है। वह भी उन्हें आश्वासन देकर टरका देता है।
उन्होंने कहा कि अब वह चुप बैठने वाले नहीं है। वह जल्द कालेज खुलवाने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू करेंगे। उन्होंने कालेज को जल्द से जल्द खोलने की मांग की। इस अवसर पर राहुल, विकास, अनुज, अभिषेक, आयुष, कमल, वर्णित, नकुल, प्रियांश, रवि, पवन, सोनिया, परी, लतिका, वंदना, चारु, नन्दिनी, सुरेखा, अनुष्का, बबली, प्रीति, अंजना आदि मौजूद रहे।

