- नगर स्वास्थय अधिकारी के औचक निरीक्षण में सामने आयी खामियां
वरिष्ठ संवाददाता |
सहारनपुर: नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने सभी सफाई निरीक्षकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि शहर के सभी बेस्ट सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालयों को 24 घंटे के भीतर दुरुस्त करायें। इस कार्य में कोई बहानेबाजी या कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने सफाई निरीक्षकों द्वारा शौचालयों के रखरखाव को गंभीरता से न लेने पर नाराजगी भी जतायी।
Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च से 26 मार्च 2022 तक |
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर रविवार को नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ.कुनाल जैन ने महानगर के बेस्ट 16 सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालयों का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान अनेक शौचालयों में लाईट स्विच, सिस्टन, पाइप, गेट की कुंडी, बाहर का खडंजा आदि खराब होने व कुछ शौचालयों में सीटें टूटी होने आदि रखरखाव को लेकर खामियां पायी गयी थी।
नगरायुक्त ने सफाई निरीक्षकों द्वारा शौचालयों के रखरखाव को गंभीरता से न लेने पर नाराजगी जताते हुए कहा सभी निरीक्षक अपने अपने क्षेत्र के शौचालयों की सफाई व रखरखाव के प्रति सजग रहें।
नगर स्वास्थय अधिकारी की रिपोर्ट पर नगरायुक्त ने आज सभी सफाई निरीक्षकों के अलावा विद्युत, जल, निर्माण आदि सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर 24 घंटे के भीतर सभी शौचालयों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सफाई निरीक्षकों से कहा कि उनके क्षेत्र के शौचालयों में जिस विभाग से सम्बंधित जो कमी है उसे तुरन्त ठीक करायें। उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई हीला हवाली या बहानेबाजी बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

