Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

सांसद प्रतिनिधि ने मार्गों का फीता काटकर किया उद्घाटन

  • मीतली स्टैंड से गौरीपुर, बसा टीकरी व पाबला मार्ग पर कार्य शुरू

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: शुक्रवार को मीतली स्टैंड से गौरीपुर, बसा टीकरी व पाबला मार्ग पर कार्य शुरू कराने के लिए सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर ने फीता काटकर शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मार्गों की बदहाली को दूर करने के लिए कार्य कर रही है।

मेरठ-बागपत रोड पर मीतली स्टैंड से गौरीपुर, बसा टीकरी व पाबला मार्ग के मरम्मत कार्य की शुरूवात सांसद प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य ठा. प्रदीप सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व सांसद डा. सत्यपाल सिंह लगातार जनपद के विकास कार्यों पर ध्यान दे रहे है।

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के मार्गांे की बदहाली दूर करने के लिए बजट जारी कर दिया है और इससे ग्रामीणों की दिक्कत को दूर किया जाएगा। इस मौके पर राकेश प्रधान बसा टहरी, वीरेंद्र प्रधान गौरीपुर, इंद्रपाल प्रधान मीतली, रामपाल चौहान, आशाराम दरोगा, रंजीत सिंह, ओमपाल सिंह, देवेंद्र डीलर, गजेंद्र शर्मा, विनोद कुमार, सत्यवीर सिंह, राजपाल, जगजीत, अरविंद कुमार जे ई पीडब्लूडी, सुधीर त्यागी आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img