जनवाणी संवाददाता |
मेरठ/कंकरखेड़ा: रोहटा रोड स्थित गॉडविन पब्लिक स्कूल में छात्रों ने संचार संपर्क माध्यम से 72वां गणतंत्र दिवस मनाया। इस दौरान विद्यालय के अलग-अलग कक्षा के छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम घरों पर ही आयोजित किए गए। छोटे-छोटे बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित स्लोगन, लेखन, चित्रकारी आदि प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें उनका उत्साह देखते ही बना था।

छात्रों ने बताया कि 26 जनवरी 1950 को भारत में संविधान लागू हुआ था। ये दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ समूचा भारत उत्सव के रूप में मनाता है। छात्रों द्वारा पूरी लगन, मेहनत व श्रद्धा से देशभक्ति में सराबोर होकर वीर सपूतों को मनोभाव प्रदर्शित किए गए।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक भूपेंद्र सिंह बाजवा व जितेंद्र सिंह बाजवा ने अपने संदेश में हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह दिन प्रत्येक भारतीय के लिए महत्वपूर्ण है। हमें हमारे देश भविष्य शहीदों द्वारा दी गई आजादी को संजोकर रखना है और आगे बढ़ना है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. विनम्र शर्मा ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते हुए उनकी तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि सभी विकास की ओर उन्मुख हो ताकि आप सभी का पूरी तरह से मानवता का भविष्य सुरक्षित रहे और समृद्धशाली बने।

