- शामली के आरके डिग्री कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स है दीपक
जनवाणी संवाददाता |
शामली: आरके डिग्री कॉलेज में बीकॉम के छात्र और 85 बटालियन एनसीसी कैडेट दीपक 26 जनवरी को राजपथ पर देशभर के कैडेट्स के साथ मार्च पास्ट करेगा। एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल विशाल बख्शी ने बताया कि राष्ट्रीय किसान डिग्री कॉलेज शामली का बी कॉम प्रथम वर्ष के छात्र और एनसीसी तृतीय वर्ष के कैडेट गांव टिटौली निवासी दीपक का चयन 26 जनवरी को रिपब्लिक डे परेड के लिए हुआ है।
देशभर से चयनित श्रेष्ठ कैडेटों के साथ दीपक भी राजपथ पर मार्च पास्ट की टीम का हिस्सा होगा। यह 85 बटालियन के लिए ही नहीं अपितु हमारे शामली जनपद के लिए गोरवान्वित करने वाला पल होगा। उन्होंने बताया कि केडिट दीपक के पिता गांव टिटौली निवासी चांदपाल मजदूरी करते हैं और दो भाई और दो बहनों में दीपक सबसे बड़ा है।
घर की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के बावजूद भी दीपक ने कठिन परिश्रम और मेहनत के साथ एनसीसी के माध्यम से इंटर ग्रुप कंपटीशन प्री आरडीसी फस्ट, सैकेंड और थर्ड क्वालीफाई करके रिपब्लिक डे परेड में अपना स्थान बनाया है। राष्ट्रीय किसान डिग्री कॉलेज के एएनओ कैप्टन केपी सिंह और 85 बटालियन के सूबेदार मेजर वीरेंद्र सिंह, सूबेदार हरेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, नायब सूबेदार दिगंबर सिंह और हवलदार राकेश डोगरा, हवलदार विजय, सोहनलाल और अन्य एनसीओ को भी शुभकामनाएं दी।

