Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

पिछड़े वर्ग के आरक्षण के रोस्टर का पालन सुनिश्चित किया जाए

जनवाणी संवाददाता |

हरिद्वार: हंसराज गंगाराम अहीर अध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग नई दिल्ली की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को डाम कोठी में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में हंसराज गंगाराम अहीर ने अधिकारियों से विभिन्न क्षेत्रों में पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधित्व के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली।

उन्होंने बीएचईएल के अधिकारियों से विचार-विमर्श के दौरान पूछा कि बीएचईएल हरिद्वार यूनिट में कुल कितने कार्मिक हैं, उनमें से कुल कितने पिछड़े वर्ग के हैं, आरक्षण के रोस्टर का पालन हो रहा है कि नहीं, कार्मिकों के ए, बी, सी तथा डी ग्रुप में पिछड़े वर्ग के कार्मिकों की कितनी संख्या है, कार्मिकों को प्रशिक्षण दिलाये जाने का क्या प्राविधान है।

इस पर अधिकारियों ने बताया कि कार्मिकों की कुल संख्या में से 973 कार्मिक बीएचईएल में पिछड़े वर्ग के हैं तथा आरक्षण के रोस्टर का प्रारम्भ से ही पालन किया जाता है तथा समय-समय पर आवश्यकतानुसार सभी को प्रशिक्षण भी दिया जाता है। अधिकारियों ने सीएसआर मद में जन कल्याण के क्षेत्र में बीएचईएल द्वारा किये जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में भी जानकारी साझा की।

बैठक में अध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी ली तो अधिकारियों ने बताया कि परिवार में पति-पत्नी दोनों को पात्रता के अनुसार वृद्धावस्था पेंशन अनुमन्य की जाती है।

अभी हाल ही में वृद्धावस्था, दिव्यांग, विधवा पेंशन की धनराशि में बढ़ोत्तरी की गयी है, समय-समय पर बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिसमें स्थल पर ही पात्र व्यक्तियों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

हंसराज गंगाराम अहीर अध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग से बीएचईएल वेल्फेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी शिष्टाचार भेंट की। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने अध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के डामकोठी पहुंचने पर पुष्पगुच्छ भेंटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया।

इस अवसर पर एसडीएम पूरण सिंह राणा, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, ईडी बीएचईएल पीवी झा, जीएम पीके श्रीवास्तव, प्रोवेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया, ललित कुमार, शिया शरण यादव, विमलेश कुमार, घनश्याम यादव सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img