- कब्जामुक्त के दौरान भारी पुलिस बल रहा मौजूद
जनवाणी संवाददाता |
नांगल सोती: शनिवार को नांगल थाने में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी विजय वर्धन तोमर और पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेंद्रपाल सिंह ने पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या सुनी। इस दौरान सराय आलम के किसान अचलवीर सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर बताया की उसके खेत पर जाने वाले चकरोड़ पर ग्रामीणों ने लकड़ी के ढेर लगा रखे है।
जिससे चकरोड अवरुद्ध हो गई है और किसान उसके खेत से अपने वाहन निकाल रहे है, जिससे उसकी फसल बर्बाद हो रही है। किसान की शिकायत पर हल्का लेखपाल कमल शर्मा, थानाध्यक्ष श्यामबीर सिंह, दरोगा उमेश कुमार पुलिस बल को साथ लेकर गांव सराय आलम पहुंचे। जिसके बाद लेखपाल ने पैमाइस करके बताया कि वास्तव में लकड़ी रखकर चकरोड को अवरुद्ध किया गया है।

