Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

ऋचा चड्ढा ने मानहानि केस लिया वापस, पायल घोष ने मांगी माफी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पिछले कुछ वक्त से बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और पायल घोष एक केस को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल पर ऋचा चड्ढा के मानहानि मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट में दोनों के बीच आपसी सहमति से केस खत्म हो गया है।

दरअसल बॉम्बे हाईकोर्ट ने ऋचा और पायल को आपसी सहमति करने के लिए दो दिन का समय दिया था, जिस पर बुधवार को दोनों पक्ष ने कुछ प्रमुख बिंदुओं पर सहमति जताई।

इसके बाद कोर्ट ने इजाजत दे दी। बता दें कि ऋचा ने पायल के कथित रूप से झूठे, बेबुनियाद, अशोभनीय और अपमानजनक बयान को लेकर उच्च न्यायालय में उनके खिलाफ मानहानि का एक मुकदमा दायर किया था तथा क्षतिपूर्ति की मांग की थी।

गौरतलब है कि पायल घोष ने अनुराग कश्यप के खिलाफ संगीन आरोप लगाते हुए ऋचा सहित बॉलीवुड की कुछ और अभिनेत्रियों का नाम भी लिया था। जिसके बाद ऋचा ने पायल के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया था। पिछले कुछ दिनों से ये केस चर्चा में था, जहां बुधवार को दोनों की आपसी सहमति के बाद केस खत्म कर दिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img