Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

राशन डीलर पर राशन वितरण में धांधली का आरोप

  • ग्रामीणों ने थाने पर तहरीर देकर की कार्यवाही की मांग

जनवाणी संवाददाता  |

भोपा: थानाक्षेत्र के गांव करहेड़ा निवासी ग्रामीणों ने गांव के राशन डीलर पर राशन वितरण में धांधली के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने विरोध करने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

गुरुवार को भोपा थानाक्षेत्र के गांव करहेड़ा निवासी सतीश पुत्र रणधीरा गांव के विनीत चौधरी, अंकित, सुशील, नितिन, धर्मवीर, नरेश, प्रभास, संजीत, सतेंद्र और अरविंद आदि ग्रामीणों के साथ भोपा थाने पर पहुंचा और राशन डीलर के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई।

उसने बताया कि बीते रविवार को वह गांव के राशन डीलर की दुकान पर राशन लेने के लिए गया था। राशन डीलर ने एक बाल्टी से 12 किलो चावल और 18 किलो गेहूं तोलकर उसके थैले में डाल दिए। शक होने पर उसने अपने थैले में रखे गेहूं व चावल का थैला उसके तोल कांटे पर रखकर तौला तो राशन का कुल वजन 27 किलोग्राम हुआ, जिसमें 3 किलो राशन कम था।

जब उसने राशन डीलर से कहा कि इसमें 3 किलो राशन कम है, इसे पूरा करो, तो राशन डीलर ने इस बात पर आगबबूला होकर उसके साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी और मारपीट करने पर उतारू हो गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि राशन डीलर ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और भविष्य में उसे राशन ना देने की धमकी देने लगाअ पीड़ित ने बताया कि राशन डीलर ने सरकार द्वारा दिए गए राशन के थैले पर भी प्रति कार्डधारक से जबरदस्ती 10 रुपये वसूल किए हैं और वह समय पर राशन वितरण नहीं करता है|

तथा राशन कार्ड धारकों को बाल्टी से कम राशन तोल कर देता है और राशन का वितरण भी तीन दिन ही करता है। यदि कोई राशन कार्ड धारक उससे इस बारे में शिकायत करता है तो वह उसके साथ अभद्र व्यवहार करता हैअ

राशन डीलर पर लगाए दबंगता के आरोप

पीड़ित व ग्रामीणों ने बताया कि राशन डीलर आपराधिक व दबंग किस्म का व्यक्ति है जिस पर हत्या का मुकदमा भी चल रहा है, जिस कारण कोई भी उसके खिलाफ शिकायत करने को तैयार नहीं होता है ग्रामीणों ने राशन डीलर के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img