Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में धांधली नहीं होगी बर्दाश्त

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: नगर के कोताना रोड पर किसान यूनियन की बैठक में किसान यूनियन के नेताओं ने भाजपा व प्रशासन पर जमकर किए प्रहार किया। जिला पंचायत चुनाव में मनमानी से बाज आए । भाजपा व प्रशासन की मनमर्जी को किसान यूनियन नहीं चलने देगी।

बुधवार को नगर के कोताना रोड स्थित थांबा चौधरी व किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रजपाल सिंह के आवास हुई। बैठक को संबोधित करते हुए चौ. ब्रजपाल सिंह ने कहा कि जनपद का प्रशासन बडौत में चले किसान आंदोलन को समाप्त कराकर भ्रमित हो गया कि वह जनता पर मनमानी कार्रवाई कर सकता है। प्रशासन द्वारा भाजपा के इशारों पर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपनी मनमानी नहीं चलने दी जाएगी।

किसान नेता ने कहा कि जनपद बागपत में किसी भी कीमत पर प्रशासन की मनमानी नहीं चलने देंगे। इस मौके पर किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता चौ. बलजोर सिंह आर्य ने कहा कि जो वादे जनता के सामने भाजपा ने किए थे, सभी वादे भाजपा के हवाई साबित हो रहे हैं। किसानों का गन्ना बकाया भुगतान अभी अधर में लटका हुआ है।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में प्रशासन ने भाजपा से मिलकर यदि अडंगेबाजी की तो उसका किसान मुंहतोड़ जबाव दिया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्षता चौधरी विक्रम सिंह आर्य ने व संचालन पूर्व प्रधानाचार्य चौधरी धीर सिंह ने किया। बैठक में चौधरी चंद्र सिंह, चौधरी सुभाष, रुपेश मलिक, चौधरी बिरेन्द्र सिंह,चौधरी गजे सिंह, चौधरी राजगुरु आदि किसान यूनियन के के लोग मौजूद थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: माध्यमिक शिक्षा से लेकर औद्योगिक विकास तक, कैबिनेट करेगी महत्वपूर्ण निर्णय, आज होगी बैठक

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...
spot_imgspot_img